Skip to main content

मेरे सपनों का भारत...

मेरे सपनों का भारत
Art By Ananya Behera
Drawn By : Anwesha Mishra
कल रात को मैंने
एक सपना देखा।
सपने में वतन
अपना देखा।


मैंने देखा कि भारत बन गया है
विकासशील से विकसित।
जहाँ बच्चे से लेकर बूढ़े
सभी थे शिक्षित।


लोग कर चुका कर अदा
कर रहे थे अपना फर्ज़।
और काले धन से मुक्त होकर
भारत पे नहीं था करोड़ों का कर्ज़।


मेरे सपने में तो भारत
अमेरिका के भी विकास के करीब था।
उस भारत में, हरेक के पास रोज़गार
और कोई नहीं गरीब था।


जहाँ हर ओर मज़बूत सड़क, ऊँची इमारत
और खेतों में हरयाली थी पर्याप्त।
जहाँ विज्ञान का विकास और
सर्वश्रेष्ठ थी यातायात।


जहाँ उच्चतम तकनीकी विकास
और विकसित था संचार।
जहाँ नेता भलाई करते थे
और शून्य पर था भ्रष्टाचार।


मेरा सपना यहीं तक पहुँचा था
कि हो गयी भोर।
मेरी नींद टूट गई
सुनकर गली में एक शोर।


गली में कोई
ऐसा गर्जित हुआ।
कि स्वप्न को छोड़, वास्तविक भारत की ओर
मेरा ध्यान आकर्षित हुआ।


इस शोर ने मुझे देर से सोने की
दे दी थी सजा।
मैंने खिड़की खोलकर देखा कि
शोर की क्या थी वजह?


मैंने देखा एक हिंदू और एक मुस्लिम
आपस में झगड़ रहे थे।
धर्म को आड़े हाथों लेकर
बेकार में लड़ रहे थे।


मैंने मन में कहा -


इनके मन में कहीं ना कहीं
जरूर देश भक्ति है।
बस इन्हें इतना समझना होगा
कि संगठन में शक्ति है।


उन्नति के लिए एकता की जरूरत
यहीं दुनिया का दस्तूर है।
जिस भारत का स्वप्न मैंने देखा था
वो तो काफी दूर है…
-दीपक कुमार साहू
-Deepak Kumar Sahu
12:28 AM
17/03/2014
शब्दार्थ
  1. विकासशील - Developing
  2. विकसित - Developed
  3. शिक्षित - Educated
  4. कर - Tax
  5. पर्याप्त - Enough
  6. सर्वश्रेष्ठ - Topmost
  7. यातायात - Transportation
  8. उच्चतम - Best
  9. तकनीकी - Technical
  10. गर्जित - Shouting in a harsh & deep tone
  11. संगठन - Unity
  12. दस्तूर - Rule

Comments

Popular posts from this blog

तुम, मैं और दो कप चाय।

Art By : Amrita Patnaik  दिसम्बर की ठंड और मुझसे दूर तुम। मानो खुद के ही शहर में हो गया मैं गुम। आज भी हर सुबह, वो शाम याद आए, तुम, मैं और दो कप चाय । कड़कती ठंड में भी तुम जैसे, सुबह की हल्की धूप। ढलती शाम में भी निखरते चाँद का प्रतिरूप। वो सारे शाम, जो हमने साथ बिताए, तुम, मैं और दो कप चाय । साथ चलते - चलते उस शाम, तुमने चाय की फरमाइश की। और मेरे ना कहने की तो कोई गुंजाइश न थी। बहुत खूबसूरत लगती हो जब, होठों की मुस्कान, आँखों में आ जाए, तुम, मैं और दो कप चाय । बनते चाय में आता उबाल, जैसे तुम्हारे नाक पर गुस्सा। छोटी - मोटी नोकझोंक, वो भी हमारे प्यार का हिस्सा। तेरा मुझे डाँटना, आज भी मुझे रिझाए, तुम, मैं और दो कप चाय । दोनों हाथों से चाय का गिलास पकड़कर, तुम्हारा वो प्यार से फूँक लगाना। उन प्यारी - प्यारी अदाओं से दिल में मीठा हूँक उठाना। फिर गिलास को चूमती वो गुलाबी होंठ, हाय!!!! तुम, मैं और दो कप चाय । हर चुस्की पर सुकून से तेरा, वो आँखें बंद कर लेना। और खुली आँखों से तुम्हें तकते - तकते मेरा जी...

Paperboats

Art By : Amrita Pattnaik “Shall I go to the rain?” I asked myself in fuss. Standing under under a shed, Waiting for the bus. The rain was incessant, Quenching the thirst of the dust. & I was ambivalent in that romantic mid August. I was in a hurry & Wanted the rain to stop. But my plans were bedevilled With every falling drop. I had no “dare” to step into the rain in those attire. Ironed shirt, polished shoes were stuck in the middle of the mire. Today's appointment & some stats Were written on my palm. I was freaked out but Said to myself - “keep calm”. I stepped out, & then hauled back As there was money in my wallet. This was the first time, I was going to be late. I had to reach somewhere With those assignments and reports. Then I suddenly noticed Some children, playing with paperboats. They were completely wet And were giggling a lot. All were curiously Running behind the paperboat. ...