Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2019

Chandravansh Aur Suryavansh

हमारे पुराणों में हमने कई राजाओं की कहानियाँ सुनी है। उनमें से ज्यादातर राजा या तो सूर्यवंश के होते हैं या तो चंद्रवंश के। लेकिन चंद्रवंश और सूर्यवंश की शुरुआत बहुत कम लोगों को ज्ञात है।  ब्राह्मण की रचना भगवान ब्रह्मा ने की थी। यही कारण है कि उन्हें परम पिता भी कहा जाता है। ब्रह्मा ने ही दक्ष प्रजापति की रचना की थी और ब्रह्मा को ही कश्यप मुनि और सूर्य का पिता माना जाता है। पृथ्वी का पहला पुरुष "मनु" को भी ब्रह्मा का वंशज माना जाता है। इसी तरह सूर्यवंश की शुरुआत हुई जिसमें कई महान राजाओं ने राज किया। उदाहरण दिलीप ने धर्म स्थापना में मुख्य किरदार निभाया था। उन्होंने गो रक्षा की थी। राजा हरिश्चंद्र भी सूर्यवंशी थे। उन्होंने अपनी सच्चाई से और वादा निभाने की क्षमता से सूर्यवंश का नाम बहुत ऊँचा कर दिया। सूर्यवंश के एक और राजा थे रघु। उन्होंने अपने राज में काफी दान - पुण्य किया था। उनके नाम पर ही उनके वंश का नाम रघुकुल पड़ा। इसी वंश में एक राजा थे जिनका नाम था "अज"। वे अपनी पत्नी से इतना प्रेम करते थे कि अपनी पत्नी के देहांत के बाद उन्होंने खुद भी जल समाधि ले ली

Wo Madhosh Thi Itna

वो मदहोश थी इतना क्या बताऊँ?  वो मदहोश थी इतना  अपनी आवारगी में, मैं चला था उसके पीछे  इश्क़ की बेबसी में  मिला सिला उसकी तरफ से जब, सबक भी बना ,सिलसिला  भी मैं बन गया, उस दिन बाद जो उससे रूठा मैं, हर दिन उससे रूठता रह गया। क्या बताऊँ, वो मदहोश थी कितना, कि वक़्त बिताता गया।  वो आसमान पे आसमान छूती गई, मैं ज़मीन पे खड़ा उसे देखता रह गया, और गुम वो आसमान में हो गई। मैं भी मदहोश था उसके इश्क़ में इतना, कि उसे वक़्त रहते मैं रोक ना पाया, ढूढता रह गया उसे अपने आस-पास , और वो अपने सपनों को पूरा  कर चैन की नींद सो गई। वो मदहोश थी इस कदर  सपनों की उड़ान भरने को, कुछ ना दिखा उसे  सिवाए आसमान छूने को। सीखा गई वो , सपनों का महत्व जाते- जाते मेरी ज़िन्दगी से इस कदर, मैं चल पड़ा अपने सफर, वो चल पड़ी अपने सफर। वो मदहोश थी  इतना  के मदहोश कर गई।♥ लेखक- शिवा रजक दिनांक: 21अगस्त '2019            2:17 am