Skip to main content

एक मुलाक़ात!


एक मुलाक़ात!
की कुछ बात।


बहोत हांँ बहोत है ये कुछ मिनट
तेरे साथ,,, ये मुलाकात
हाँ बहोत है बहोत ये सिर्फ कुछ पलों
का तेरा साथ, ये कुछ बात!

बस बहोत कम है,, ये तेरा रहने के साथ
न रहना मेरे साथ,
कि मेरा होना या न होना तेरे साथ।

बहोत ख़ास है ये, ख़ास तेरी बातें,
तेरे साथ ये मुलाकात,
ये मुलाकात, चाहे हो आखरी आज
चाहे मुलाकात हो आखरी मेरा तेरे साथ।

बहोत ख़ामोशी है बहोत,
तेरा मेरे पास होने से,
उस दिन क्या होगा,
जब सिर्फ ख़ामोशी मेरी होगी,
पूछना खुद से,
कि हक़ मेरा भी है खामोश होने का,
क्या फर्क पड़ेगा उस दिन,
तेरे आँसू बहाने या न बहाने से,
कि आज आँसू मैं बहा रहा तेरे साथ होने के बाद भी तेरे साथ न होने से।।

अजीब है न,
मैं क्या कुछ भी कहता जा रहा हूँ,
पर याद है मुझे, मेरी हर बात पे,
तेरा ये कहना,, कुछ भी, और कह के
मेरी हर बात को टालना,
कुछ भी हाँ कुछ भी, ये है अब मेरा कहना,,
कि अब कुछ और चुप्पी मुझे नहीं सहना।।
मैं लिखता अच्छा हूँ न,,
हाँ तेरे बारे में लिख - लिख
के ही लिखना सीखा है मैंने,

बहोत है बहोत,, हाँ बहोत,
मेरी कविताओं मैं तेरा व्याख्या होना,
चाहे,, इतिहास में कवि ना कहलाऊँ मैं,,
पर तेरी बेवफाई का पैगाम आने वालों के लिए बो दी है मैंने,
अब क्या फर्क पड़ता है,,
तेरा मुझसे बेवफा होने या न होने से,,
कि बेवफा है तू,, मेरे सिर्फ इतना कुछ लिख देने से।

आज कुदरत का पैगाम मिला था शायद,
खुदा और तुझे एक साथ,,
दोनों बहा रहे हो अपने अश्क़,,
मेरे कविता सुन के एक साथ,
के बहोत है बहोत ये आँसू तेरे,
मेरे  सालो के ज़ख्मों को भरने के लिए,
अब इसके बाद तू रोये या न रोये,
फर्क पड़ेगा मुझे,
तेरा न होने से,, के अब फ़र्क़ पड़ता है मुझे,
तेरा मेरे पास होने या न होने से।।

Shiva~~

likhta hun apne soch ke afsane ko,,
Khusi milti hai isse mujhe,,

Koi farq nahi padta,, koi isse padhe,ya isse padh ke kisi ke rone se..

आपका दोस्त,,

1july /2018,,
12:38pm

Celebrating half century of poem gallery!!

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

तुम, मैं और दो कप चाय।

Art By : Amrita Patnaik  दिसम्बर की ठंड और मुझसे दूर तुम। मानो खुद के ही शहर में हो गया मैं गुम। आज भी हर सुबह, वो शाम याद आए, तुम, मैं और दो कप चाय । कड़कती ठंड में भी तुम जैसे, सुबह की हल्की धूप। ढलती शाम में भी निखरते चाँद का प्रतिरूप। वो सारे शाम, जो हमने साथ बिताए, तुम, मैं और दो कप चाय । साथ चलते - चलते उस शाम, तुमने चाय की फरमाइश की। और मेरे ना कहने की तो कोई गुंजाइश न थी। बहुत खूबसूरत लगती हो जब, होठों की मुस्कान, आँखों में आ जाए, तुम, मैं और दो कप चाय । बनते चाय में आता उबाल, जैसे तुम्हारे नाक पर गुस्सा। छोटी - मोटी नोकझोंक, वो भी हमारे प्यार का हिस्सा। तेरा मुझे डाँटना, आज भी मुझे रिझाए, तुम, मैं और दो कप चाय । दोनों हाथों से चाय का गिलास पकड़कर, तुम्हारा वो प्यार से फूँक लगाना। उन प्यारी - प्यारी अदाओं से दिल में मीठा हूँक उठाना। फिर गिलास को चूमती वो गुलाबी होंठ, हाय!!!! तुम, मैं और दो कप चाय । हर चुस्की पर सुकून से तेरा, वो आँखें बंद कर लेना। और खुली आँखों से तुम्हें तकते - तकते मेरा जी...

मेरे सपनों का भारत...

मेरे सपनों का भारत Art By Ananya Behera Drawn By : Anwesha Mishra कल रात को मैंने एक सपना देखा। सपने में वतन अपना देखा। मैंने देखा कि भारत बन गया है विकासशील से विकसित। जहाँ बच्चे से लेकर बूढ़े सभी थे शिक्षित। लोग कर चुका कर अदा कर रहे थे अपना फर्ज़। और काले धन से मुक्त होकर भारत पे नहीं था करोड़ों का कर्ज़। मेरे सपने में तो भारत अमेरिका के भी विकास के करीब था। उस भारत में, हरेक के पास रोज़गार और कोई नहीं गरीब था। जहाँ हर ओर मज़बूत सड़क, ऊँची इमारत और खेतों में हरयाली थी पर्याप्त। जहाँ विज्ञान का विकास और सर्वश्रेष्ठ थी यातायात। जहाँ उच्चतम तकनीकी विकास और विकसित था संचार। जहाँ नेता भलाई करते थे और शून्य पर था भ्रष्टाचार। मेरा सपना यहीं तक पहुँचा था कि हो गयी भोर। मेरी नींद टूट गई सुनकर गली में एक शोर। गली में कोई ऐसा गर्जित हुआ। कि स्वप्न को छोड़, वास्तविक भारत की ओर मेरा ध्यान आकर्षित हुआ। इस शोर ने मुझे देर से सोने की दे दी थी सजा। मैंने खिड़की खोलकर देखा कि शोर की क्या थी वजह? मैंन...

Bambai ki Barsat

बंबई की बरसात  Image Credit : Meta AI ईश्वर का सौगात हो तुम, जिंदगी की शुरुआत हो तुम सबसे छुपाकर रखा जाए,, प्यारी सी वो बात हो तुम, इंतजार को परखा जाए,, छठ पूजा की रात हो तुम, देखने को मन ललचाए,, पूनम का महताब हो तुम, नींद में भी हम मुस्काए,, भोरे भोर का ख्वाब हो तुम वेद पुराण सब व्यर्थ हो जाए,, अगर किसी को ज्ञात हो तुम बातों में कोई जीत ना पाए,, आखिरी शय और मात हो तुम चलते जाता हूँ मुस्काए,, जब से मेरे साथ हो तुम, याद तुम्हारी इतनी आए दिल के ऐसे ज़ज्बात हो तुम अब तुमको कैसे समझाएं मेरी पूरी कायनात हो तुम कोई तुम्हारे करीब आ जाए तब ईर्ष्या का उत्पात हो तुम प्रेम की तरह हम बहते जाएं गंगा की वो घाट हो तुम याद जो, हर बार याद आए उस शाम की मुलाकात हो तुम कभी हँसे तो कभी रुलाए बंबई की बरसात हो तुम... - दीपक कुमार साहू 23rd July 2025 02 : 00 : 35 AM