Skip to main content

Posts

Shayari No. 43

 अब इस रिश्ते को क्या नाम दूँ? वो मुझसे बात करते वक़्त रोती है, मैं उससे बात करने के बाद रोता हूँ...

Shayari No. 42

 तूने रिश्ते को हमारे नाम नहीं दिया, कोई ग़म नहीं... पर किसी और का तेरा खास हो जाना मुझे मंजूर नहीं...

Shayari No. 41

 टूटकर जब मैं घर लौटकर आया, तेरा फिर घर छोड़कर जाना मुझे और तोड़ गया...

Shayari No. 40

 तू उस तस्वीर में किसी और की बाहों में थी, बस इतना सा जहर काफ़ी था मेरे मर जाने के लिए

Shayari No. 39

 कुछ अफसोस,  कुछ लाचारी,  कुछ हँसती आँखें घूर रही हैं... इनसे पहले खुदका सामना करना चाहता हूँ, मैं ये शहर छोड़ना चाहता हूँ...

Shayari No. 38

 वो पूरा मोहल्ला जो तुझे मेरी मानता था, वहाँ रहना मेरा दुश्वार हो गया जो तूने किसी का हाथ थाम लिया,

आज दोस्त मिलने आए हैं

  कुछ हालचाल की बात... कुछ हाल फिलहाल की बात...  कुछ मलाल की बात...  जीवन के जंजाल की बात...  ऐसे ही हम महफिल की शुरुआत करेंगे,,  आज दोस्त मिलने आए हैं, घंटों बात करेंगे...  कुछ इधर की बात...  कुछ उधर की बात... जिधर जा के शर्म भी शर्मा जाए,,  जी हाँ उस कदर की बात...  अच्छी बुरी सारी हद को पार करेंगे,,  आज दोस्त मिलने आए हैं, घंटों बात करेंगे... कुछ यार की बात...  कुछ दिलदार की बात...  कुछ इज़हार की बात...  कुछ इकरार की बात...  टूटे दिल के डॉक्टर बनके ऐसा उपचार करेंगे,,  आज दोस्त मिलने आए हैं, घंटों बात करेंगे... कुछ हमारी बात... कुछ तुम्हारी बात...  दिल को सुकून दे जाए,, ऐसी कोई प्यारी बात... दोस्त की ताकत याद दिलाकर उत्साहित दिन रात करेंगे,,  आज दोस्त मिलने आए हैं, घंटों बात करेंगे... कुछ हँसी की बात....  कुछ खुशी की बात... कुछ उन्हीं की बात...  कुछ जिंदगी की बात...  जैसी भी हो ज़रूरत, मदद हम हाथोंहाथ करेंगें  आज दोस्त मिलने आए हैं, घंटों बात करेंगे... कुछ मिलने की बात....  कुछ...