Skip to main content

Khamosh Raho

खामोश रहो 
Image Credit : Meta AI

आता जाता हर कोई पूछेगा,,
व़क्त ना आ जाए जब तक, खामोश रहो...
हर सैलाब तुम पे ही टूटेगा,,
ना चल दो आखिरी दाव, तब तक खामोश रहो...

सुनकर याद रखना तुम सारे सवाल,
जवाब देने का व़क्त आएगा, खामोश रहो...
अपमान अपना तुम भुल ना जाना,
हर आँसूं कर्ज चुकाएगा, खामोश रहो...

भरी मेहफ़िल में तुमपर चिल्लाया गया,
ये कहकर कि "तुम छोटे हो खामोश रहो..."
एक नतीजा आएगा, तुम उनसे ऊपर बैठोगे,
दिल दुखता है? तुम रोते हो? खामोश रहो...

तुम जंग के मैदान में तलवार मत गिराना,
इक दिन तख़्त बुलाएगा, खामोश रहो...
कृष्ण ने भी माफ़ की थी 99 गलतियाँ,,
100 का आकड़ा आएगा खामोश रहो...

साथ वाले साथी सब आगे निकल गए,,
तुम्हारा किया हुआ मेहनत सच्चा है खामोश रहो... 
तुम्हारी क्षमता से डरती थी ये दुनिया,,
खुद को बुरा कहने से अच्छा है खामोश रहो...

वनवास तुमको भी तोड़ेगा हर पल,
श्रीराम की तरह, इंतजार में खामोश रहो...
होती है पीड़ा, दुखता है ये दिल,,
चीखना है तो जीत में चीख़ना, हार में खामोश रहो...

बदलेगा लोगों का लहजा बात करने का,,
ताने बन जाएंगीं बधाईयाँ, खामोश रहो...
काफ़िला खुद चलकर उनको बताएगा,,
तुम्हारी जीत की ऊँचाइयाँ खामोश रहो...

जीत की चीख सुन नहीं पाएंगे ये लोग,,
तब तक के लिए कम से कम, खामोश रहो
बोलने के बजाए तुम मुस्कुरा देना,,
इक दिन गुम हो जाएगा हर ग़म, खामोश रहो...

शीतलता से भी दुनिया जीत सकते हैं
बदल के देखो आक्रोश का अंदाज.... खामोश रहो...
जो कहते हैं तुम्हारे खिलाफ़ इतना कुछ,,
कल हो जाएंगे खामोश, तुम आज खामोश रहो...

-दीपक कुमार साहू
22nd June 2025
09 : 19 : 06 PM


Comments

Popular posts from this blog

तुम, मैं और दो कप चाय।

Art By : Amrita Patnaik  दिसम्बर की ठंड और मुझसे दूर तुम। मानो खुद के ही शहर में हो गया मैं गुम। आज भी हर सुबह, वो शाम याद आए, तुम, मैं और दो कप चाय । कड़कती ठंड में भी तुम जैसे, सुबह की हल्की धूप। ढलती शाम में भी निखरते चाँद का प्रतिरूप। वो सारे शाम, जो हमने साथ बिताए, तुम, मैं और दो कप चाय । साथ चलते - चलते उस शाम, तुमने चाय की फरमाइश की। और मेरे ना कहने की तो कोई गुंजाइश न थी। बहुत खूबसूरत लगती हो जब, होठों की मुस्कान, आँखों में आ जाए, तुम, मैं और दो कप चाय । बनते चाय में आता उबाल, जैसे तुम्हारे नाक पर गुस्सा। छोटी - मोटी नोकझोंक, वो भी हमारे प्यार का हिस्सा। तेरा मुझे डाँटना, आज भी मुझे रिझाए, तुम, मैं और दो कप चाय । दोनों हाथों से चाय का गिलास पकड़कर, तुम्हारा वो प्यार से फूँक लगाना। उन प्यारी - प्यारी अदाओं से दिल में मीठा हूँक उठाना। फिर गिलास को चूमती वो गुलाबी होंठ, हाय!!!! तुम, मैं और दो कप चाय । हर चुस्की पर सुकून से तेरा, वो आँखें बंद कर लेना। और खुली आँखों से तुम्हें तकते - तकते मेरा जी...

मेरे सपनों का भारत...

मेरे सपनों का भारत Art By Ananya Behera Drawn By : Anwesha Mishra कल रात को मैंने एक सपना देखा। सपने में वतन अपना देखा। मैंने देखा कि भारत बन गया है विकासशील से विकसित। जहाँ बच्चे से लेकर बूढ़े सभी थे शिक्षित। लोग कर चुका कर अदा कर रहे थे अपना फर्ज़। और काले धन से मुक्त होकर भारत पे नहीं था करोड़ों का कर्ज़। मेरे सपने में तो भारत अमेरिका के भी विकास के करीब था। उस भारत में, हरेक के पास रोज़गार और कोई नहीं गरीब था। जहाँ हर ओर मज़बूत सड़क, ऊँची इमारत और खेतों में हरयाली थी पर्याप्त। जहाँ विज्ञान का विकास और सर्वश्रेष्ठ थी यातायात। जहाँ उच्चतम तकनीकी विकास और विकसित था संचार। जहाँ नेता भलाई करते थे और शून्य पर था भ्रष्टाचार। मेरा सपना यहीं तक पहुँचा था कि हो गयी भोर। मेरी नींद टूट गई सुनकर गली में एक शोर। गली में कोई ऐसा गर्जित हुआ। कि स्वप्न को छोड़, वास्तविक भारत की ओर मेरा ध्यान आकर्षित हुआ। इस शोर ने मुझे देर से सोने की दे दी थी सजा। मैंने खिड़की खोलकर देखा कि शोर की क्या थी वजह? मैंन...

Bambai ki Barsat

बंबई की बरसात  Image Credit : Meta AI ईश्वर का सौगात हो तुम, जिंदगी की शुरुआत हो तुम सबसे छुपाकर रखा जाए,, प्यारी सी वो बात हो तुम, इंतजार को परखा जाए,, छठ पूजा की रात हो तुम, देखने को मन ललचाए,, पूनम का महताब हो तुम, नींद में भी हम मुस्काए,, भोरे भोर का ख्वाब हो तुम वेद पुराण सब व्यर्थ हो जाए,, अगर किसी को ज्ञात हो तुम बातों में कोई जीत ना पाए,, आखिरी शय और मात हो तुम चलते जाता हूँ मुस्काए,, जब से मेरे साथ हो तुम, याद तुम्हारी इतनी आए दिल के ऐसे ज़ज्बात हो तुम अब तुमको कैसे समझाएं मेरी पूरी कायनात हो तुम कोई तुम्हारे करीब आ जाए तब ईर्ष्या का उत्पात हो तुम प्रेम की तरह हम बहते जाएं गंगा की वो घाट हो तुम याद जो, हर बार याद आए उस शाम की मुलाकात हो तुम कभी हँसे तो कभी रुलाए बंबई की बरसात हो तुम... - दीपक कुमार साहू 23rd July 2025 02 : 00 : 35 AM