Skip to main content

एक लड़की है...

Image generated by Meta AI

एक लड़की है

किसी के फोन का यूँ ही इंतजार करूं, 
दिल कह तो रहा है फिर से प्यार करूं, 
इक दोस्ती है जो गहराने लगी है,, 
एक लड़की है जो पसंद आने लगी है...

ना उसका कोई घर ना मेरा डगर है, 
हम दोनों का अपना अलग ही सफर है,
आते जाते हर मोड़ वो टकराने लगी है,, 
एक लड़की है जो पसंद आने लगी है...

वो एक मीठा सा दर्द होने लगा है, 
मन फिर किसी के जुल्फों में खोने लगा है, 
उसकी हँसी मेरे दिल पे छाने लगी है,, 
एक लड़की है जो पसंद आने लगी है...

दिल टूटा था मेरा, ठोकरें भी खाईं हैं, 
मोहब्बत में आँसू उसने भी बहाई हैं, 
एक दूसरे को देख के, वो पीड़ा जाने लगी है,, 
एक लड़की है जो पसंद आने लगी है...

"पता है आज क्या हुआ?" ये सुनने को बेताब रहता हूँ 
वो दो पल मुस्कुरा दे... इसी में आबाद रहता हूँ 
दिन की छोटी बड़ी बातें मुझे बताने लगी है,,
एक लड़की है जो पसंद आने लगी है...

एक अर्से बाद कोई मिला जो मेरे जैसा है, 
जिसके लिए जरूरी है, कि इंसान दिल से कैसा है, 
जो मुझे समझ कर, दिल में प्यार जगाने लगी है,, 
एक लड़की है जो पसंद आने लगी है...

दोस्त चिढ़ाते हैं और मैं उनकी बातों में आ जाता हूँ, 
अब तो दफ्तर में बैठे बैठे शर्मा जाता हूँ, 
उसके दिल में क्या है? ये बात सताने लगी है,, 
एक लड़की है जो पसंद आने लगी है...
                         एक लड़की है जो पसंद आने लगी है...
-दीपक कुमार साहू 
06th March 2025
1 : 33 : 25 AM

Comments

Popular posts from this blog

तुम, मैं और दो कप चाय।

Art By : Amrita Patnaik  दिसम्बर की ठंड और मुझसे दूर तुम। मानो खुद के ही शहर में हो गया मैं गुम। आज भी हर सुबह, वो शाम याद आए, तुम, मैं और दो कप चाय । कड़कती ठंड में भी तुम जैसे, सुबह की हल्की धूप। ढलती शाम में भी निखरते चाँद का प्रतिरूप। वो सारे शाम, जो हमने साथ बिताए, तुम, मैं और दो कप चाय । साथ चलते - चलते उस शाम, तुमने चाय की फरमाइश की। और मेरे ना कहने की तो कोई गुंजाइश न थी। बहुत खूबसूरत लगती हो जब, होठों की मुस्कान, आँखों में आ जाए, तुम, मैं और दो कप चाय । बनते चाय में आता उबाल, जैसे तुम्हारे नाक पर गुस्सा। छोटी - मोटी नोकझोंक, वो भी हमारे प्यार का हिस्सा। तेरा मुझे डाँटना, आज भी मुझे रिझाए, तुम, मैं और दो कप चाय । दोनों हाथों से चाय का गिलास पकड़कर, तुम्हारा वो प्यार से फूँक लगाना। उन प्यारी - प्यारी अदाओं से दिल में मीठा हूँक उठाना। फिर गिलास को चूमती वो गुलाबी होंठ, हाय!!!! तुम, मैं और दो कप चाय । हर चुस्की पर सुकून से तेरा, वो आँखें बंद कर लेना। और खुली आँखों से तुम्हें तकते - तकते मेरा जी...

मेरे सपनों का भारत...

मेरे सपनों का भारत Art By Ananya Behera Drawn By : Anwesha Mishra कल रात को मैंने एक सपना देखा। सपने में वतन अपना देखा। मैंने देखा कि भारत बन गया है विकासशील से विकसित। जहाँ बच्चे से लेकर बूढ़े सभी थे शिक्षित। लोग कर चुका कर अदा कर रहे थे अपना फर्ज़। और काले धन से मुक्त होकर भारत पे नहीं था करोड़ों का कर्ज़। मेरे सपने में तो भारत अमेरिका के भी विकास के करीब था। उस भारत में, हरेक के पास रोज़गार और कोई नहीं गरीब था। जहाँ हर ओर मज़बूत सड़क, ऊँची इमारत और खेतों में हरयाली थी पर्याप्त। जहाँ विज्ञान का विकास और सर्वश्रेष्ठ थी यातायात। जहाँ उच्चतम तकनीकी विकास और विकसित था संचार। जहाँ नेता भलाई करते थे और शून्य पर था भ्रष्टाचार। मेरा सपना यहीं तक पहुँचा था कि हो गयी भोर। मेरी नींद टूट गई सुनकर गली में एक शोर। गली में कोई ऐसा गर्जित हुआ। कि स्वप्न को छोड़, वास्तविक भारत की ओर मेरा ध्यान आकर्षित हुआ। इस शोर ने मुझे देर से सोने की दे दी थी सजा। मैंने खिड़की खोलकर देखा कि शोर की क्या थी वजह? मैंन...

शर्मा जी का लड़का

शर्मा जी का लड़का  शर्मा जी के लड़के को हर कोई काबिल बताता है,  ना किसी से उसका नाता है, ना किसी से बतियाता है...  बचपन से हँसमुख लड़का किसी बड़े इमारत में बैठे,  आज हर पल घबराता है, डर डर के मुस्कुराता है...  लंबी जिम्मेदारियाँ लेने की उसमें हिम्मत नहीं,  वो छोटे पौधे लगाता है पर पेड़ नहीं लगाता है...  अब छोटी खुशियाँ उसे खुश नहीं करती,  वो खामियाँ ज्यादा गिनाता है, शुक्र कम मनाता है...  आने वाले कल की फ़िक्र में जागते-जागते,  वो देर तक सो जाता है पर सपने नहीं सजाता है...  उलझा है अपने नौकरी में कुछ इस तरह कि  खाना जरूर खाता है पर स्वाद नहीं बताता है...  जीवन की इस होड़ से निकलने की चाह में,  वो फॉरम तो भर आता है पर सवाल नहीं लगाता है...  गर्मी की धूप और बारिश की बूँद उसे याद करती है,  वो पतंग नहीं उड़ाता है, अब छाता ओढ़ के आता है...  त्योहारों की खुशियाँ देखे बरसों बीत गए,  वो घर तो नहीं जाता है, पर पैसे खूब कमाता है...  जैसे किसी को उम्र कैद की सजा मिली हो,  वो ऑफिस से लौट के आता है और...