Skip to main content

Payal aur Main

पायल और मैं 

चौदह साल की हुई तो 
मेरे बड़े होने की ख़बर उड़ी। 
और तभी ये पायल 
आकर मेरे दिल से जुड़ी। 

पहले सिर्फ शौक था, फिर जुनून 
और अब ये मेरा हिस्सा है। 
जिसके सुकून के बिना जीवन जैसे 
इक अधूरा किस्सा है। 

जब ये मेरा शौक था, 
तब श्रृंगार था। 
चलते वक़्त बजते घुँघरू 
मानो खुशियों का संसार था। 

सबसे सुंदर हो मेरे पायल! 
ये मेरा जुनून बन गया। 
रफ़्ता - रफ़्ता जाने कैसे 
ये मेरा सुकून बन गया। 

मैं इनसे खुब खेलती हूँ, 
साथी सम अपना मन बहलाती हूँ। 
कभी माथे पे, कभी गले पे, 
तो कभी होठों पर सजाती हूँ। 

मेरे पैरों में ग़र पायल ना दिखे 
तो समझ लेना मैं उदास हूँ। 
हूँ तब बहुत अकेली 
चाहे किसी के भी पास हूँ। 

जब बड़ी हुई, घर से दूर हुई, 
तब यही मेरे साथ थे। 
अनजान शहर, अनजान लोग, 
अनजान दिन और रात थे। 

हर नाकामयाबी ने सच मुझे 
अंदर से तोड़ रखा है। 
पर इस पायल ने डोर बनके 
मेरे कण - कण को जोड़ रखा है। 

कोई मर्यादा कहता है इसे तो कोई 
कहे कि बेड़ियों का धोखा है। 
पर हमेशा इसने मुझे 
गलत रास्तों पर जाने से रोका है। 

पर अब उदासी में भी मैं 
इन्हें खुद से दूर नहीं करती। 
मेरे आँसुओं से अलग 
रहने को मजबूर नहीं करती। 

अब मैं इन्हें बस इतने वक़्त के लिए 
अकेले छोड़ती हूँ जब मैं गलतियाँ करना चाहती हूँ। 
अपने ही शर्तों पर कुछ लम्हे जीना 
तो कुछ मरना चाहती हूँ। 

लोगों के नजर में ये गलतियाँ हैं 
पर मेरे लिए वो लम्हें जो मुझे जीना है। 
मलाल के दुख से बेहतर 
तानों का ज़हर पीना है। 

तुम कहोगे कि इन्हें अपने सबसे हसीन पलों में 
खुद से दूर करना गलत है। 
पर पैरों के पायल मेरे 
मर्यादा के बदौलत है। 

हाँ खुदगर्ज ही सही पर 
कुछ ख़ुशियाँ मर्यादा के परे होते हैं। 
और दिल के किसी कोने में हम 
इस मर्यादा से डरे होते हैं। 

हाँ मिलती हूँ अपने आप से कभी कभी 
श्रृंगार और मर्यादा के परे। 
ना कोई बंधन, ना कोई पहचान, 
ना किसी आत्मग्लानि से भरे। 

उस अनजान भीड़ में गुम 
छोटी - छोटी ख़ुशियाँ बटोर लेती हूँ। 
हदों को पार कर के भी 
अपने पसंद के फूल तोड़ लेती हूँ। 

सारा प्यार बाटने के बाद, 
खुद से प्यार करना भी जरूरी है। 
आज मैं जी लूँ, आज मैं हँस लूँ, 
क्यूँकि आत्मा मेरी अधूरी है। 

खुशियों के लिए, खुद से लड़े बिना 
दुनिया से क्या लड़ पाऊँगी? 
खुद से प्यार किए बिना मैं, 
तुमसे क्या प्यार कर पाऊँगी….? 
-दीपक कुमार साहू 
18/07/2020
04:52:00 PM

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

तुम, मैं और दो कप चाय।

Art By : Amrita Patnaik  दिसम्बर की ठंड और मुझसे दूर तुम। मानो खुद के ही शहर में हो गया मैं गुम। आज भी हर सुबह, वो शाम याद आए, तुम, मैं और दो कप चाय । कड़कती ठंड में भी तुम जैसे, सुबह की हल्की धूप। ढलती शाम में भी निखरते चाँद का प्रतिरूप। वो सारे शाम, जो हमने साथ बिताए, तुम, मैं और दो कप चाय । साथ चलते - चलते उस शाम, तुमने चाय की फरमाइश की। और मेरे ना कहने की तो कोई गुंजाइश न थी। बहुत खूबसूरत लगती हो जब, होठों की मुस्कान, आँखों में आ जाए, तुम, मैं और दो कप चाय । बनते चाय में आता उबाल, जैसे तुम्हारे नाक पर गुस्सा। छोटी - मोटी नोकझोंक, वो भी हमारे प्यार का हिस्सा। तेरा मुझे डाँटना, आज भी मुझे रिझाए, तुम, मैं और दो कप चाय । दोनों हाथों से चाय का गिलास पकड़कर, तुम्हारा वो प्यार से फूँक लगाना। उन प्यारी - प्यारी अदाओं से दिल में मीठा हूँक उठाना। फिर गिलास को चूमती वो गुलाबी होंठ, हाय!!!! तुम, मैं और दो कप चाय । हर चुस्की पर सुकून से तेरा, वो आँखें बंद कर लेना। और खुली आँखों से तुम्हें तकते - तकते मेरा जी...

मेरे सपनों का भारत...

मेरे सपनों का भारत Art By Ananya Behera Drawn By : Anwesha Mishra कल रात को मैंने एक सपना देखा। सपने में वतन अपना देखा। मैंने देखा कि भारत बन गया है विकासशील से विकसित। जहाँ बच्चे से लेकर बूढ़े सभी थे शिक्षित। लोग कर चुका कर अदा कर रहे थे अपना फर्ज़। और काले धन से मुक्त होकर भारत पे नहीं था करोड़ों का कर्ज़। मेरे सपने में तो भारत अमेरिका के भी विकास के करीब था। उस भारत में, हरेक के पास रोज़गार और कोई नहीं गरीब था। जहाँ हर ओर मज़बूत सड़क, ऊँची इमारत और खेतों में हरयाली थी पर्याप्त। जहाँ विज्ञान का विकास और सर्वश्रेष्ठ थी यातायात। जहाँ उच्चतम तकनीकी विकास और विकसित था संचार। जहाँ नेता भलाई करते थे और शून्य पर था भ्रष्टाचार। मेरा सपना यहीं तक पहुँचा था कि हो गयी भोर। मेरी नींद टूट गई सुनकर गली में एक शोर। गली में कोई ऐसा गर्जित हुआ। कि स्वप्न को छोड़, वास्तविक भारत की ओर मेरा ध्यान आकर्षित हुआ। इस शोर ने मुझे देर से सोने की दे दी थी सजा। मैंने खिड़की खोलकर देखा कि शोर की क्या थी वजह? मैंन...

Bambai ki Barsat

बंबई की बरसात  Image Credit : Meta AI ईश्वर का सौगात हो तुम, जिंदगी की शुरुआत हो तुम सबसे छुपाकर रखा जाए,, प्यारी सी वो बात हो तुम, इंतजार को परखा जाए,, छठ पूजा की रात हो तुम, देखने को मन ललचाए,, पूनम का महताब हो तुम, नींद में भी हम मुस्काए,, भोरे भोर का ख्वाब हो तुम वेद पुराण सब व्यर्थ हो जाए,, अगर किसी को ज्ञात हो तुम बातों में कोई जीत ना पाए,, आखिरी शय और मात हो तुम चलते जाता हूँ मुस्काए,, जब से मेरे साथ हो तुम, याद तुम्हारी इतनी आए दिल के ऐसे ज़ज्बात हो तुम अब तुमको कैसे समझाएं मेरी पूरी कायनात हो तुम कोई तुम्हारे करीब आ जाए तब ईर्ष्या का उत्पात हो तुम प्रेम की तरह हम बहते जाएं गंगा की वो घाट हो तुम याद जो, हर बार याद आए उस शाम की मुलाकात हो तुम कभी हँसे तो कभी रुलाए बंबई की बरसात हो तुम... - दीपक कुमार साहू 23rd July 2025 02 : 00 : 35 AM